टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंच रहा है। मालीवाल ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

क्या कहा मालीवाल ने

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि पंजाब CM भगवंत मान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मान के पुराने दोस्त द्वारा अपलोड किया गया बताया जा रहा है, जो दावा कर रहा है कि उसके पास ऐसे आठ और वीडियो हैं। इनमें से एक वीडियो में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही जा रही है। मालीवाल ने लिखा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे ‘आप’ की छवि को भारी नुकसान हो रहा है।

See also  BPCL को खरीदने की दौड़ में वैश्विक तेल कंपनियां! अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांत समूह के अलावा दो अमेरिकी कंपनी भी होड़ में

चुप्पी नुकसानदेह है

अपने पत्र में मालीवाल ने लिखा कि पार्टी संयोजक को तुरंत दखल देना चाहिए और सभी वीडियो मंगवाकर उनकी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा, सभी जानते हैं कि भगवंत मान को शराब की लत है। सरकारी मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशे की हालत में पहुंचने की बातें आम हैं। अगर जांच नहीं हुई तो पार्टी की साख और गिरेगी। मालीवाल ने यह भी लिखा कि केजरीवाल की चुप्पी चिंताजनक है, और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और पंजाब की जनता में गलत संदेश जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

हाल ही में पंजाब CM भगवंत मान का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले शख्स जगमन समरा के खिलाफ मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की थी।
हालांकि केस दर्ज होने के बाद समरा ने तीन और वीडियो अपलोड कर दिए।

See also  नई शिक्षा नीति से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती : पीएम मोदी

मोहाली कोर्ट ने 23 अक्टूबर को फेसबुक को 24 घंटे के भीतर वीडियो हटाने और गूगल को सर्च रिजल्ट से कंटेंट ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद, भगवंत मान को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं और अब पार्टी के भीतर से भी जांच की मांग तेज हो गई है।