स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टी20 मुकाबले में कंगारुओं ने 126 रन के लक्ष्य को 13.2 ओवर में छह विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दे कि पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं तीसरा मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 68 रन की धमाकेदार पारी खेलकर स्कोर को संभाला। हर्षित राणा ने भी 35 रन जोड़े। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। चार खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके, जबकि जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। चक्रवर्ती ने हेड को 28 रन पर आउट कर साझेदारी तोड़ी। मार्श 46 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। इंग्लिस ने 20 रन का योगदान दिया। कुछ विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत दर्ज की और सीरीज में बढ़त बना ली।

See also  अब डॉक्टरोंं, नर्सों के साथ हुई हिंसा की घटना के इतने घंटे में FIR जरूरी, सरकार ने संस्थानों को दिए सख्त निर्देश

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।