टीआरपी। Supply of medicines stopped due to complaint of poor quality : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने राज्य में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायत होने पर तत्काल सप्लाई रोक दी है। राज्य औषधि भंडार, कवर्धा में की गई नियमित जांच के दौरान ओफ्लैक्सासीन + ओर्निडजोल टैबलेट (ड्रग कोड – SP1978) की कुछ टैबलेट्स को लेकर शिकायतें मिलीं थी।

सभी जिला भंडारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्टॉक की जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, संबंधित दवाओं को री-टेस्टिंग (पुनः जांच) के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सावधानी के तहत इन बैचों को “क्वारंटाइन” में रखा गया है और किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था में इनकी आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, इन दवाओं के उपयोग पर रोक रहेगी। (CGMSC) ने कहा है कि मरीजों को केवल अच्छी और मानक गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं।

See also  सिंहदेव, तबादला और वित्तीय अनियमित्ताओं के सवाल से गर्माएगा सदन