टीआरपी। MP Sports Festival to be held soon in the capital, preparations discussed : सांसद खेल महोत्सव के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जल्द ही राजधानी रायपुर में भी खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम में प्रस्तावित आयोजनों की तैयारी को लेकर बैठक रखी गई।
बैठक में नगर निगम जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त मोनेश्वर शर्मा, जसदेव सिंह बाबरा सहित सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, खेल संगठनो के पदाधिकारी, खेल प्रभारी उपस्थिति रहे।

70 वार्ड में भरे जाएंगे फार्म

    बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी जोन कमिश्नर स्कूल प्रबंधन खेल संगठन अधिक से अधिक खिलाडियो को भाग लेने प्रेरित करें। ऑफ लाईन फार्म भरवाएं। क्षेत्रीय खेल अधिकारियों, स्कूल के प्राचार्याे, वार्ड पार्षदो से संपर्क कर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी इच्छुक नागरिक एवं खिलाडी प्राप्त कर सकते है। नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो के अंतर्गत समस्त 70 वार्डाे में रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की जानकारी देने निर्देश दिए गए ताकि खिलाडी इसमें सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। 
See also  सड़क को बिना उखाड़े ही डामरीकरण, शहर में ऐसा कई बार हुआ, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ…