स्पोर्ट्स डेस्क। Women’s World Cup 2025 : भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए थे। जिसके बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के चलते अफ़्रीकी टीम को सिर्फ 246 रनों पर समेट दिया। पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्होंने टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। आइए जानते हैं भारत के टॉप 5 परफॉर्मर्स के बारे में-

  1. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)
    दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर साबित हुईं। उन्होंने बल्ले से 200 से अधिक रन और गेंद से 20 से ज्यादा विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया। फाइनल मुकाबले में उनके 58 रन और 5 विकेट ने भारत की जीत को पक्का कर दिया। पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।
    See also  राज्यसभा में 12 बजे पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, 6 घंटे चलेगी बहस

    2. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)
    भारत की ओपनर स्मृति मंधाना पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहीं। उन्होंने लगातार रन बनाए और टीम को कई मौकों पर मजबूत शुरुआत दी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका 109 रनों का शतक भारत की सेमीफाइनल में एंट्री का सबसे बड़ा कारण बना। फाइनल में भी उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

      3. जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues)
      भारत की युवा स्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रन की यादगार पारी खेली। इस पारी ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उनकी स्ट्राइक रेट और रन बनाने की भूख दोनों काबिले तारीफ रहे।

        4. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)
        टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने अनुभव और रणनीति से टीम को फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने कई अहम मौकों पर जिम्मेदारी निभाई, जिसमें सेमीफाइनल में 89 रन की पारी सबसे खास रही। उनकी कप्तानी ने टीम को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा।

        See also  जब भारत देखने पहुंची टीम भारत, सलमान खान नो कहा शुक्रिया

          5. प्रतिका रावल और शैफाली वर्मा

          प्रतिका रावल ने टूर्नामेंट में 7 मैच खेलकर 308 रन बनाए। उन्होंने ज्यादातर मैचों मने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रतिका रावल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए करो या मरो के मैच में 122 गेंद में 122 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वे चोटिल हो गई और सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं खेल पाई। वहीं प्रतिका की जगह टीम में युवा ओपनर शैफाली वर्मा को शामिल किया गया। शैफाली ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 87 रनों की पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और साथ ही दो अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनाया।