टीआरपी। Know your horoscope on Kartik Purnima and Dev Deepawali : कार्तिक माह का समापन 5 नवंबर, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। श्रद्धालु गंगा, यमुना सहित अन्य पवित्र नदियों में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। इसी दिन देव दीपावली पर्व मनाएंगे और दीपोत्सव पर्व का समापन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और प्रतिपदा तिथि के संयोग में अश्विनी नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, सिद्धि योग, व्यातीपात योग, विष्टि करण, बव करण और बालव करण का निर्माण हो रहा है। इस दिन शिववास योग और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग भी रहेगा. भद्रा का संयोग है लेकिन पृथ्वी पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। बुधवार को प्रथम पूज्य गणेश की पूजा करने का विधान है। आइये जानते हैं, देव दीपावली पर किस राशि वालों को लाभ होगा और किस राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में सोच समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ राशि
रिश्तेदारी में अनबन होने पर रिश्तों को टूटने से बचाने की पहल करना परिवार के हित में होगा। नई नौकरी की तलाश सफल होगी। धन का सही उपयोग करें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अविवाहितों के रिश्तों की बात जुड़ने की संभावना है।
मिथुन राशि
प्रभावशाली पदों पर कार्यरत लोगों को अपने निर्णय और कार्य में सफलता मिलेगी। समस्याओं का समाधान करने के लिए चर्चा करने पर जोर दें। किसी से अनावश्यक बहसबाजी करके अपने लिए मुसीबत खड़ी न करें। बहसबाजी से बचने का प्रयास करें।
कर्क राशि
अपने भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से कटुतापूर्ण व्यवहार न करें। यात्रा में सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ हुए मतभेद को सुलझाने का प्रयास करें।
सिंह राशि
व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें, लापरवाही भारी पड़ सकती है। परिवार और कार्यक्षेत्र में विवेक से काम लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परेशानी आने पर सोचसमझकर ही निर्णय लें।
कन्या राशि
काफी दिनों से पति-पत्नी के बीच चल रहे अनबन को सुलझाने का प्रयास करें। प्रयास करने पर ही संबंध सुधरेंगे। परेशानी आने पर मिलजुलकर समस्याओं का समाधान करें। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि
खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए खानपान पर ध्यान दें। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेगी। सोचसमझकर ही कोई कार्य करें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, झगड़ों को सुलझाने का प्रयास करें।
धनु राशि
नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी वहन करनी पड़ेगी। इस अवसर को हाथ से न जानें दें। यह भविष्य के लिए अच्छा होगा। आज के कार्य को कल के लिए न टालें। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
मकर राशि
व्यवसाय के क्षेत्र में सोचसमझकर निवेश करें। किसी कार्य में संदेह पैदा हो तो उस कार्य को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ दगाबाजी न करें। यह पूरे परिवार के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
कुंभ राशि
अपनी क्षमता का उपयोग सही कार्यों में करें। बेकार के वादविवाद से बचने का प्रयास करें। अपना कार्य लगन, मेहनत से करें, उसे कल के लिए न टालें। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से बचें। अपने खास लोग ही धोखा दे सकते हैं।
मीन राशि
नौकरी अथवा व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली परेशानियों को सूझबूझ से हल करने का प्रयास करें। परेशानी से घबराने की जरूरत नहीं है। सोचसमझकर किया गया कार्य सफल होगा। परिवार में कुछ अड़चन आ सकती है।



