Bihar Election First Phase Voting LIVE: 121 सीटों पर शाम पांच बजे तक 60.13 फीसदी मतदान, कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला EVM में कैद, पोलिंग बूथों पर लगी है कतार, बढ़ सकता है मतदान का आंकड़ा
Bihar Election First Phase Voting LIVE: 121 सीटों पर शाम पांच बजे तक 60.13 फीसदी मतदान, कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला EVM में कैद, पोलिंग बूथों पर लगी है कतार, बढ़ सकता है मतदान का आंकड़ा

पटना। Bihar Election First Phase Voting LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ खत्म हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक 60.13 फीसदी मतदान हुआ है। पोलिंग बूथ पर अभी लंबी कतारें लगी हैं। अंतिम आंकड़े आने तक मतदान प्रतिशन और बढ़ सकता। 122 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Bihar Election First Phase Voting LIVE: कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला

पहले चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है उनमें महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर सीटें थीं, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बिहार पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन की बांकी सीट शामिल है।

इसके अलावा अलीनगर सीट, जहां से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, JDU के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा सीट, जिन्हें अपने विरोधी दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। RJD के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट का भी फैसला होना है।

See also  Dongargarh Navratri Mela : ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर युवक ने किया डंडे से हमला ! CCTV में कैद हुई घटना…

Bihar Election First Phase Voting LIVE: बिहार की चर्चित सीटें, 5 बजे तक कहां कितनी वोटिंग

1.बेगुसराय: 67.32
2.भोजपुर: 53.24
3.बक्सर: 55.10
4.दरभंगा: 58.38
5.गोपालगंज : 64.96
6.खगड़िया: 60.65
7.लखीसराय : 62.76
8.मधेपुरा: 65.74
9.मुंगेर : 54.90
10.मुजफ्फरपुर: 64.63
11.नालन्दा: 57.58
12.पटना: 55.02
13.सहरसा:: 62.65
14.समस्तीपुर: 66.65
15.सारण: 60.90
16.शेखपुरा: 52.36
17.सीवान: 57.41
18.वैशाली: 59.45