टीआरपी डेस्क। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आई है। इस कारण करीब 300 उड़ानों में देरी हो गई। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है।

इसका असर मुंबई के हवाई अड्डे पर भी देखा गया है। मुंबई में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मुंबई एयरपोर्ट की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया, दिल्ली स्थित स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई एक तकनीकी समस्या के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर भी उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों के फ्लाइट प्लान ऑटोमैटिक तरीके से नहीं मिल पा रहे हैं। यह समस्या ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई है, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) को जानकारी प्रदान करता है।

इस सिस्टम में गड़बड़ी आने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को अब उड़ानों के प्लान मैनुअली तैयार करने पड़ रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है, इसलिए कई उड़ानें देर से उड़ान भर रही हैं। है। इससे एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा है।

See also  यूपी में AIMIM का नया पैंतरा, जेल में बंद सपा नेता को पार्टी में आने के लिए दिया चिठ्ठी लिखकर निमंत्रण

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है। बता दें कि देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में शुमार दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक एडवाइजरी में कहा, ‘एटीसी सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। हमारी टीम DIAL सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर समस्या को जल्द ठीक करने में लगी हुई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस से अपडेट लेते रहें। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।’

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के मुताबिक, लगभग 300 उड़ानें देर से चल रही हैं, और दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में औसतन 60 मिनट तक की देरी हो रही है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।