टीआरपी डेस्क। Building Collapse : जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। पानी गरो मोहल्ले में निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट अचानक धंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे के नीचे अभी भी 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत दल जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास कर रहा है।

स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। प्रशासन ने एहतियातन पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों ने आसपास के निर्माण कार्यों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।

See also  Namo Bharat Train : पहली बार एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो और नमो भारत ट्रेन, जानिए इसकी खासियत