टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के सरकारी बंगले में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के जेवरात और कई कीमती घड़ियां समेटकर फरार हो गए।

हबीबगंज थाना क्षेत्र की यह घटना उस समय सामने आई जब डिप्टी कलेक्टर अपने पति के इलाज के लिए केरल गई थीं। भोपाल लौटने पर बंगले का ताला टूटा मिला और अलमारी से सारा सामान गायब था।

वीवीआईपी क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार इमली इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि जब वीवीआईपी बंगले सुरक्षित नहीं तो आमजन की सुरक्षा का क्या भरोसा।

See also  अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी एजाज लकड़वाला पटना से गिरफ्तार