टीआरपी डेस्क। Nav Pancham Yog 2025 : ज्योतिष शास्त्र ओलेविया के अनुसार जब सूर्य और देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए एक दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर आते हैं, तो नव पंचम योग का निर्माण होता है। यह योग अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है, जो देश-दुनिया के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी प्रभाव डालता है। 17 नवंबर 2025, सोमवार को सुबह 10:35 पर यह योग बनने जा रहा है। इस दिन काल भैरव जयंती भी मनाई जाएगी, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाएगा।

नवपंचम योग की तिथि और समय

17 नवंबर 2025 का नवपंचम योग सभी राशियों के लिए शुभ है, लेकिन विशेष लाभ वृषभ, कर्क, मकर और मीन राशि वालों को मिलेगा। सूर्य-गुरु का यह संयोग आत्मविश्वास, भाग्यवृद्धि और समृद्धि लेकर आएगा।

सूर्य को सभी ग्रहों का पिता और राजा कहा गया है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, धर्म, भाग्य और ऐश्वर्य के कारक हैं। इन दोनों के शुभ संबंध से व्यक्ति के जीवन में उन्नति, आत्मविश्वास और समृद्धि का संचार होता है।

See also  शिवपाल से मिलने पहुंचे अखिलेश और डिंपल, मैनपुरी उपचुनाव से पहले साथ लाने की कवायद

राशियों पर नवपंचम योग का प्रभाव

वृषभ राशि (Taurus)

  • यह योग वृषभ राशि के लिए ऊर्जा और साहस बढ़ाने वाला रहेगा।
  • नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा।
  • प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
  • विद्यार्थियों को परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer)

  • भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।
  • अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
  • विदेश से जुड़ा कोई अवसर या साझेदारी बन सकती है।
  • धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

  • आत्म-सम्मान और आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा।
  • रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
  • बिजनेस में बड़ा ऑर्डर या ग्राहक मिलने की संभावना है।
  • खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संतुलित रखें।

मीन राशि (Pisces)

  • यह मीन राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।
  • किसी शुभ कार्य या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।
  • मित्रों और समाज से सम्मान व सहयोग मिलेगा।
  • व्यापार में लाभ, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।
  • यात्रा शुभ रहेगी और भाग्य आपका साथ देगा।

मेष राशि (Aries)

  • यह योग करियर और प्रतिष्ठा को ऊंचाई देगा।
  • कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
  • वरिष्ठों से सराहना और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
  • जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा।
  • स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
See also  RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक के लिए तय की नगदी निकासी की सीमा, 25 हजार रुपए ही निकाल पाएंगे खातेदार, देखें आदेश

मिथुन राशि (Gemini)

  • ज्ञान और यात्रा के क्षेत्र में शुभ फल मिलेगा।
  • उच्च शिक्षा या शोध में सफलता मिलेगी।
  • विदेश यात्रा या वीजा संबंधी कामों में प्रगति होगी।
  • गुरु के आशीर्वाद से भाग्य मजबूत होगा।
  • किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन जीवन में नई दिशा देगा।

सिंह राशि (Leo)

  • यह योग आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत लाएगा।
  • निवेश या प्रॉपर्टी से लाभ संभव है।
  • जीवनसाथी के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे।
  • पैतृक संपत्ति या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
  • स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक शांति रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

  • संबंधों और साझेदारी में नई ऊर्जा आएगी।
  • वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी।
  • बिजनेस पार्टनर के साथ कोई बड़ा सौदा तय हो सकता है।
  • कानूनी मामलों में राहत मिलेगी।
  • जीवन में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra)

  • स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र दोनों में सुधार आएगा।
  • ऑफिस में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
  • स्वास्थ्य लाभ और ऊर्जा में वृद्धि होगी।
  • दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने का समय है।
  • किसी पुरानी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
See also  कार्रवाईः एमजीएम ट्रस्ट और पूर्व एडीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ ईओडब्ल्यू में एफआईआर दर्ज

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • आपके लिए यह योग प्रेम, संतान और रचनात्मकता के क्षेत्र में शुभ रहेगा।
  • प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
  • बच्चों की ओर से गर्व का अनुभव होगा।
  • कला, मीडिया या मनोरंजन से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी।
  • रुका हुआ कोई काम अचानक बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

  • यह योग आपके घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ देगा।
  • नया घर या वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
  • पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य रहेगा।
  • माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
  • रियल एस्टेट या गृह सज्जा में निवेश लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

  • संचार, व्यवसाय और रिश्तों में सकारात्मकता आएगी।
  • नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे।
  • मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
  • भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
  • छोटी यात्राएं भाग्यवर्धक रहेंगी।