टीआरपी। Today Horoscope : नवंबर 2025 का तीसरा सप्ताह सोमवार 17 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक रहेगा। इस सप्ताह बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। तुला राशि में पूर्व से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग का संयोग बन रहा है। इस सप्ताह कुंभ राशि में राहु, सिंह राशि में केतु, कर्क राशि में गुरु विराजमान होंगे। बुध वृश्चिक राशि में होंगे। मंगल और सूर्य की युति है। त्रिग्रही के साथ बुधादित्य, मंगल आदित्य योग के साथ रूचक राजयोग का संयोग भी बन रहा है। आइये, जानते हैं इन शुभ संयोगों का किस राशि पर क्या प्रभाव पडेगा।

मेष राशि

नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र मे उच्चाधिकारियों से प्रशंसा और सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशी का अवसर होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी।

वृषभ राशि

इस सप्ताह स्थिरता और संतुलन बना रहेगा। काफी दिनों से रूका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी करते समय ध्यान रखें। आर्थिक लाभ का योग है। किसी व्यवसाय में सोच-समझकर निवेश करें। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। खानपान में विशेष ध्यान दें।

See also  जानें क्यों मनाया जाता है हरियाली तीज का पर्व, किस विधि-विधान से की जाती है पूजा

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से तनाव बढ़ेगा लेकिन यह भविष्य के लिए बेहतर है। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार से मेलमुलाकात करें और ज्यादा समय व्यतीत करें। यात्रा का संयोग बन रहा है।

कर्क राशि

आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत करने में पीछे न हटें। नई नौकरी अथवा व्यवसाय के अवसर मिलेंगे। आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवार का सहयोग मिलने से ताकत बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को दूर करने का प्रयास करें। मन को शांत रखें और विवादों से दूर रहें।

सिंह राशि

अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ें, सफलता मिलने की संभावना है। कोई भी निर्णय सोचसमझकर लें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाकर रखें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

कन्या राशि

करियर को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी योजनाओं पर कार्य करने की कोशिश कामयाब होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यों की सराहना होगी और मान सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्य से खुशी का माहौल छाएगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें। किसी बात को लेकर तनाव न लें, परिस्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करें।

See also  आज से शुरू हो चुका है पुष्य नक्षत्र ,जाने खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी रहेगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से पुराने कर्ज से राहत मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

जीवन में शांति के लिए आत्मचिंतन करें और गलती को सुधारने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अनेक परेशानियों से जूझना पड़ेगा। समझदारी से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बातचीत से मामले को सुलझाएं। लापरवाही न करें।

धनु राशि

नई नौकरी और व्यवसाय में से जिसमें रुचि है, उस क्षेत्र में आगे बढ़ें। समय अच्छा है और सफलता मिलने की संभावना है। आथिक रूप से मजबूत होंगे, इससे आत्मविश्वास बढ़़ेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। यात्रा का संयोग है।

See also  Horoscope 27 December 2022 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल

मकर राशि

मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने से खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें और दिनचर्या सही रखें।

कुंभ राशि

इस सप्ताह विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य और समझदारी से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सोचविचारकर खर्च करें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। मिलजुलकर कार्यों को पूरा करने की भावना प्रबल होगी।

मीन राशि

यह सप्ताह उमंग, जोश से भरपूर रहेगा। किसी नई उपलब्धि के हासिल होने पर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। खर्च सोचसमझकर करें। जीवनसाथी के सहयोग से अनेक कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।