टीआरपी डेस्क। कोंडागांव जिले के पीएम श्री आत्मानंद स्कूल, गांधी वार्ड के बच्चे सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। दरअसल स्कूल का खेल मैदान जिनपर बच्चों का हक था प्रशासन ने उसे जिला और सत्र न्यायालय भवन बनाने के लिए एलॉट कर दिया है। जमीन का भी आवंटन हो चुका है, फंड जारी हो गया है और ठेकेदार ने निर्माण शुरू करने की तैयारी भी कर ली है। इसी फैसले के खिलाफ बच्चे सड़क पर उतर आए हैं।

हैरानी की बात है कि जिस क्षेत्र में बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं वहां से विधायक, सांसद, नगर पालिका में भाजपा का ही कब्जा है। पीएम श्री स्कूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जब स्कूल में खेल का मैदान ही नहीं होगा तो बच्चे कहां जाएंगे।

स्कूल के बच्चों का कहना है कि उनका मैदान छीना जा रहा है। लोगों का कहना है कलेक्टर परिसर में पर्याप्त खाली जगह मौजूद है जहां न्यायालय भवन बनाया जा सकता था। इस फैसले को लोग प्रशासन की संवेदनहीनता मान रहे हैं। मैदान सिर्फ खेल की जगह नहीं था, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का आधार था।

See also  लॉक डाउन के बीच जल्द खुलेंगी शराब दुकानें, राज्य शासन ने गठित की 4 सदस्यीय समिति

वहीं इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की नीतियों में बच्चों का भविष्य और उनकी ज़रूरतें कहीं भी प्राथमिकता में नहीं हैं।

बच्चों का मैदान केवल खेलने की जगह नहीं होता, बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की नींव होता है। ऐसे में इस मैदान को खत्म करना उनके अधिकारों पर सीधा आघात है।