रायपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के परिसर में डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस में थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह देर रात यहां पहुंचे, और सीधे नवा रायपुर के लिए रवाना हो गए। 

बता दें कि आईआईएम के हॉल में आज सुबह कांफ्रेंस शुरू हो रहा है। बताया जा रहा है कि सभी राज्यों के डीजीपी और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुखिया गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे। आज सुबह नाश्ते के बाद कांफ्रेंस हॉल में जुटेंगे।

सूत्रों के मुताबिक आईबी चीफ तपन डेका, आईटीबीपी व सीआरपीएफ, और सीबीआई के प्रमुख ने गुरूवार की रात अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठकों में व्यस्त रहे। आईटीबीपी के चीफ प्रवीण कुमार तो राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित रहे मदनवाड़ा का भी दौरा किया।

प्रोटोकाल के मुताबिक पीएम मोदी आज शाम साढ़े 7 बजे यहां पहुंचेंगे, और वो सीधे नवा रायपुर चले जाएंगे। वे वहां स्पीकर हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। 

See also  RAIPUR BREAKING: राजधानी के ज्वेलर्स दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल मौजूद

कांफ्रेंस का उद्देश्य पुलिस के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ बनाने के लिए भविष्य का खाका तैयार करना है। ‘विकासशील भारत : सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद-निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस सेवा में फॉरेंसिक विज्ञान एवं कृत्रिम मेधा के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर स्पष्ट और सार्थक चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है।

बताया गया कि यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालनात्मक , संरचनात्मक और कल्याणकारी चुनौतियों पर चर्चा करने के साथ-साथ अपराध से निपटने , कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं को विकसित करने और साझा करने में भी मदद करता है।

See also  Horoscope 7 February 2025 : इस राशि के जातकों को नौकरी में अफसरों का मिलेगा सहयोग, पढ़ें अपना राशिफल