टीआरपी। Virat Kohli scored a brilliant century : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू हुए एक दिवसीय मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। शतक पूरा करते ही अगले ओवर में विराट कोहली ने दो छक्कों के साथ 21 रन बटोरे।

समाचार लिखे जाने तक विराट कोहली 111 गेंदों में 131 रन बना चुके हैं। उनके साथ केएल राहुल 19 रनों पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 40 ओवर में 262 रन बन चुके हैं। अभी 10 ओवर का मैच शेष है।

उल्लेखनीय है कि टेस्ट सीरीज के दोनों मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कमजोर प्रदर्शन किया था। इसके कारण सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके पश्चात रविवार को रांची में शुरू हुए एक दिवसीय मैच में कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अच्छी साझेदारी की।

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। रोहित के नाम वनडे में 352 छक्के दर्ज हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के मार्काे यान्सन ने रोहित को 57 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित ने करियर का 60वां अर्धशतक ठोंका। इसके पश्चात वॉशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने प्वाइंट पर शानदार कैच पकड़ा।

See also  सावधान! WhatsApp पर लगातार मैसेज भेजना महंगा पड़ सकता है, हो सकती है कारवाई