टीआरपी। Pollution from illegal industries has ruined farmers’ paddy crops; : अनेक उद्योगों से निकल रहे प्रदूषण के कारण धान की फसल बर्बाद हुई है। किसान परिवारों की हालत बदतर हो चुकी है। जिन किसानों की फसल प्रदूषण के चलते बर्बाद हो चुकी है, ऐसे किसान ट्रैक्टर और ट्रॉली में धान भरकर महासमुंद कलेक्टोरेट पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
कलेक्टर ने चुप्पी साध रखी
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अनिल दुबे ने बताया कि इस बर्बाद धान के लिए जिलाधीश ने जांच कराई थी और कार्रवाई का आश्वासन दिया थाा। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। दुबे ने आरोप लगाया है कि अवैध करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के संचालक से पता नहीं कलेक्टर की क्या गुप्त चर्चा हुई कि कलेक्टर ने चुप्पी साध रखी है और पिछले पांच सप्ताह से जब किसान पहुंचते हैं तो कलेक्टर पिछले दरवाजे से निकल जाते हैं। जबकि, पूर्व में नगर निवेश, उद्योग विभाग, तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वह निर्देश केवल दिखावा था।
भगवान श्रीराम के बाद अब छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा कोर्ट के आदेश से लगेगी
किसान मोर्चा के अनिल दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि कौंआझर हाइवे के किनारे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगी थी। उस प्रतिमा को अवैध उद्योग के इशारे पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर के निर्देश पर तहसील न्यायालय ले जाया गया। उसमें कंपनी की जेसीबी, मजदूर लगे। किसानों ने विरोध किया तो नेशनल हाईवे की भूमि बताकर किसानों को गिरफ्तार किया गया। आज भी, छत्तीसगढ़ महतारी कलेक्टर की गिरफ्त में है। इसके विरोध में अनिल दुबे ने महासमुंद के सीजीएम न्यायालय में आवेदन दिया। इस पर तुमगांव पुलिस ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर अनभिज्ञता जाहिर की। न्यायालय के फटकार लगाने पर एफआईआर दर्ज हुई। दुबे का कहना है कि जिस तरह भगवान श्रीराम का मंदिर कोर्ट के आदेश के बाद संभव हो पाया, उसी तरह अब कोर्ट के आदेश के बाद ही छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगेगी।
कलेक्टर को गिरफ्तार करने की मांग
गांव के लाग महतारी की प्रतिमा को सुपुर्दनामें में लेकर पूजापाठ, बैंडबाजा के साथ कलशयात्रा निकालेंगे, मुख्यमंत्री निवास और विधानसभा से होते हुए और जहां प्रतिमा लगी थी, वहीं प्रतिमा स्थापित करेंगे। साथ ही कलेक्टर महासमुंद को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।


