टीआरपी डेस्क। सर्दी की पहली बड़ी कोहरे की चादर ने सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर को पूरी तरह ढक लिया। कई इलाकों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
एयरपोर्ट पर कैट-III लो विजिबिलिटी प्रक्रियाएं लागू की गईं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हुई, जबकि कुछ उड़ानें रद करनी पड़ीं और कुछ को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह से अब तक दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इनमें करीब 40 उड़ानें रद की गईं, जबकि चार उड़ानों को जयपुर सहित अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है।



