टीआरपी डेस्क। वंदे भारत ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अब अलग-अलग शहरों के स्थानीय स्वाद का अनुभव मिलेगा। रेलवे विभाग ने फैसला लिया है कि ट्रेन जिस क्षेत्र से होकर गुजरेगी, उसी इलाके की प्रसिद्ध डिश और स्थानीय भोजन यात्रियों को परोसा जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान उस शहर की संस्कृति और खानपान से जोड़ना है।

इस संबंध में हाल ही में रेल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित रहे। रेल मंत्री ने कहा कि स्थानीय भोजन शामिल होने से वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक नया और बेहतर अनुभव मिलेगा। उन्होंने पहले चरण में यह सुविधा वंदे भारत ट्रेनों में लागू करने और बाद में इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में विस्तार देने के निर्देश दिए हैं।

See also  उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी तेज, NDA ने पीएम मोदी और इन्हें सौपी ये बड़ी जिम्मेदारी

समीक्षा बैठक में टिकट बुकिंग प्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फर्जी आईडी के माध्यम से टिकट बुकिंग पर की गई सख्ती के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सख्त पहचान प्रणाली लागू होने के बाद अब IRCTC वेबसाइट पर प्रतिदिन बनने वाली नई यूजर आईडी की संख्या घटकर लगभग 5 हजार रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा करीब एक लाख प्रतिदिन था।

रेलवे की कार्रवाई में अब तक 3.03 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 2.70 करोड़ यूजर आईडी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है या निलंबन के लिए चिन्हित किया गया है, जिनमें संदिग्ध गतिविधियां पाई गई थीं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टिकट बुकिंग सिस्टम को और अधिक सरल व मजबूत बनाया जाए, ताकि आम यात्रियों को सही और वास्तविक यूजर आईडी के माध्यम से बिना किसी परेशानी के टिकट उपलब्ध हो सके।

See also  Raghav Chadha in Parliament: राघव चड्ढा ने संसद में उठाई मोबाइल डेटा रोलओवर की मांग, क्या अब बचेगा आपका इंटरनेट डेटा?