टीआरपी डेस्क। देश में लगातार सामने आते दुष्कर्म के मामलों को लेकर लोगों में भड़के गुस्से के

बीच निर्भया कांड से जुड़ी हलचल तेज हो गई है। ताजा खबर यह है कि निर्भया केस के दोषी विनय

शर्मा को मंडावली जेल से तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने

वाले तीन अन्य आरोपी मुकेश, पवन और अक्षय पहले से तिहाड़ में है। विनय की दया याचिका

राष्ट्रपति के पास लंबित है। ताजा घटनाक्रम के बाद माना जा रहा है कि राष्ट्रपति दया याचिका पर

किसी भी वक्त फैसला ले सकते हैं।

 

बता दें, निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले पांंच आरोपियों में से राम सिंह ने आत्महत्या कर ली है,

जबकि एक को नाबालिग होने के कारण रिहा कर दिया गया है। इन सभी को निचली अदालत से

लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ने फांसी सजा सुनाई है। इस बीच, विनय शर्मा ने दया याचिका

See also  देश की राजधानी के अस्पतालों में बाहरियों का इलाज नहीं, सर गंगाराम अस्पताल पर FIR

लगाई थी, जिसे पहले दिल्ली सरकार और फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया है।

अब आखिरी फैसला राष्ट्रपति को लेना है।

 

बता दें कि तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद निर्भया से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों अक्षय, मुकेश और

पवन पर नजर रखने के लिए जेल प्रशासन ने तत्काल छह सीसीटीवी कैमरे खरीदकर लगाने का

निर्णय लिया है। ताकि, 24 घंटे दोषियों की गतिविधियों पर नजर बनी रहे।

 

उधर, जेल नंबर चार में बंद विनय शर्मा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जेल सूत्रों का कहना है

कि हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की मुठभेड़ में मारे जाने व इस घटना को लेकर देश

में दुष्कर्म के दोषियों को तत्काल फांसी देेने की मांग किए जाने से निर्भया के दोषियों में भी डर का

माहौल है।

 

ऐसे में कोई भी दोषी किसी तरह का गलत कदम न उठाए, इसके लिए जेल प्रशासन ने तत्काल छह

See also  पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर नियुक्त किए गए पीएम मोदी के सलाहकार, कई और प्रशासनिक फेरबदल

सीसीटीवी कैमरे खरीदने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति के पास भेजी गई दोषी विनय शर्मा की दया

याचिका खारिज होने पर सभी दोषियों को फांसी देने का रास्ता साफ हो जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।