टीआरपी। municipal corporation : नगर निगम की वित्तीय हालत खराब होने से अनेक कार्य नहीं हो रहे हैं, इसके विरोध में रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने गत दिनों महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नगर निगम में उपवास किया था। उपवास के छह दिन बाद अब राज्य सरकार ने नगर निगम के लिए 30 करोड़ की राशि जारी की है। राज्य सरकार ने अधोसंरचना मद में 23 करोड़, संधारण मद में 4 करोड़ और चुंगी कर में 3 करोड़ 50 लाख की राशि जारी की है।


नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना है कि अधो संरचना मध्य में 100 करोड रुपए रायपुर नगर निगम को राज्य सरकार से लेना है, जिसमें से मात्र 25 करोड़ ही जारी जारी हुए हैं। 75 करोड़ रुपये बाकी है। रायपुर नगर निगम को रजिस्ट्री शुल्क से 80 करोड रुपए लेना है। बार लाइसेंस का शुल्क भी नगर नियम को लेना है। संधारण मद से केवल 4 करोड़ की राशि नगर नियम को प्राप्त हुई है। चुंगी कर से केवल 3 करोड़ 50 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने शीघ्र ही राशि जारी करने की मांग की है ताकि सभी वार्डो में रूके कार्य पूरे हो सकें।

See also  2.67 Lacs कोरोना वारियर्स को सबसे पहले टीका, महीने भर में लगेगी दूसरी खुराक


नगर निगम की वित्तीय हालत खराब


नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना है कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति बदतर है। कर्मचारियों का वेतन एवं पेंशन देने की भी स्थिति नहीं है। वार्डों में 50000 से लेकर 1 लाख तक के विकास कार्यों का काम भी रुक गया है। पार्षदों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जूझना पड़ रहा है।