टीआरपी डेस्क। बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के एक नेता पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बीएनपी के खुलना डिविजनल हेड मोतालेब सिकदर को सोमवार को सिर में गोली लगी। गोली उनके सिर के बाईं ओर लगी है और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। हादी भारत विरोधी बयानबाजी के लिए जाना जाता था और वर्ष 2024 में हुए छात्र विद्रोह के दौरान वह चर्चा में आया था। इसके बाद से ही देश में हालात और अधिक तनावपूर्ण बने हुए हैं।

गौरतलब है कि अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में पहली बार आम चुनाव की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। फरवरी 2026 में देश में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश के विभिन्न हिस्सों से हिंसक प्रदर्शनों और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

See also  चीन के कोयला खदान में दुर्घटना,12 लोगों की मौत