टीआरपी डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया के निधन के बाद बीएनपी ने एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए नौ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने मंगलवार को बयान जारी कर निष्कासन की घोषणा की। पार्टी ने आरोप लगाया है कि निष्कासित नेता पार्टी के निर्णयों का उल्लंघन कर रहे थे और स्वतंत्र रूप से संगठनात्मक गतिविधियां चला रहे थे। इनमें से कई नेताओं ने पार्टी का आधिकारिक नामांकन लिए बिना स्वतंत्र रूप से चुनाव में भाग लिया था, जिसे अनुशासनहीनता माना गया।

पार्टी से निष्कासित किए गए प्रमुख नेताओं में बीएनपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अंतरराष्ट्रीय मामलों की सह-सचिव रुमीन फरहाना का नाम भी शामिल है। इसके अलावा बीएनपी कार्यकारी समिति के सदस्य मोहम्मद गियास उद्दीन, बीएनपी नेता मोहम्मद शाह आलम, हसन मामून, अब्दुल खालिक, केंद्रीय छात्र दल के पूर्व उपाध्यक्ष और बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई कल्याण मोर्चा के महासचिव तरुण डे, ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ बीएनपी के पूर्व संयोजक सैफुल आलम, सिलहट जिला बीएनपी के उपाध्यक्ष मामुनुर राशिद और ब्राह्मणबारिया के बंचारमपुर उपजिला बीएनपी अध्यक्ष मेहदी हसन को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इन सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से निष्कासित किया गया है।

See also  ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट का झटका, पर भारत के लिए 'गुड न्यूज'! 18% से घटकर 10% हुआ टैरिफ; जानें क्या है नया आदेश

गौरतलब है कि खालिदा जिया लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्हें सीने में संक्रमण, लिवर और किडनी संबंधी समस्याएं, डायबिटीज, गठिया और आंखों से जुड़ी परेशानियां थीं। उनके परिवार और पार्टी नेताओं ने उनके निधन की पुष्टि की है। खालिदा जिया 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। वे बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं।