टीआरपी। MLA Munat expresses anger : पश्चिम विधानसभा के कोटा क्षेत्र में राम दरबार के पीछे चार करोड़ 65 लाख की लागत से बन रहे शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर विधायक राजेश मूणत बिफर गए। नाराजगी जताते हुए मूणत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य में तीज लाई जाए। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक मूणत ने कहा कि इसी वर्ष 2026 तक भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए।

विधायक मूणत ने दो टूक शब्दों में अधिकारियों से कहा कि जिस उत्साह के साथ पिछले वर्ष इसका भूमि पूजन हुआ था। उस तुलना में निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ‘वर्क प्लान’ तैयार करने और मानव संसाधन (स्ंइवनत वितबम) बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि यह प्रोजेक्ट समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।

शिक्षा सत्र 2026 का लक्ष्य

विधायक मूणत ने कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय के लगभग 500 छात्र संस्कृत कॉलेज के भवन में अध्ययन करने को मजबूर हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगस्त 2026 तक यह भवन पूर्णतः तैयार हो जाए, ताकि नए शिक्षा सत्र में रामनगर, गुढ़ियारी और कोटा क्षेत्र के बच्चों को भटकना न पड़े। इस नवीन भवन में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की स्नातक कक्षाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर और जियोलॉजी लैब, विशाल लाइब्रेरी और भव्य हॉल की सुविधा मिलेगी।

See also  Republic Day 2025 : इस साल गणतंत्र दिवस परेड देखने दिल्ली पहुंचेंगे 10 हजार खास मेहमान, छत्तीसगढ़ के ये 4 लोग होंगे शामिल

2018 का सपना, 2026 में होगा साकार


उल्लेखनीय है कि इस महाविद्यालय की नींव विधायक मूणत ने ही वर्ष 2018 में रखी थी, जब वे लोक निर्माण मंत्री थे। बीच के वर्षों में विकास की गति थमने के बाद, उन्होंने पुनः विधायक बनते ही वर्ष 2024-25 के बजट में इस भवन हेतु विशेष प्रावधान करवाया। यह कॉलेज न केवल एक इमारत है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र है।

केवल पत्थर लगाना नहीं, कार्य करना प्राथमिकता

विधायक मूणत का कहना है कि विकास मेरी राजनीति का आधार नहीं, मेरा संकल्प है। मैं केवल पत्थर लगाने में विश्वास नहीं रखता, बल्कि उस कार्य को पूर्ण कर जनता को सौंपने में विश्वास करता हूँ। रायपुर पश्चिम के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता है।