बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड ने सरकारी विभागों के बाद बिलासपुर के बड़े बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं की सूची जारी कर दी है। 10 बड़े बकायेदारों की सूची में सबसे ऊपर सेंट जेवियर स्कूल गनियारी शामिल है, जिसका कुल बकाया 52 लाख 14 हजार 166 रुपये है। अब कम्पनी ने बकाए बिल की वसूली और डिस्कनेक्शन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इन बकायेदारों में शामिल है—

बिजली विभाग के अफसर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित राजस्व की वसूली में तेजी लाना और बिजली चोरी रोकना है। इसी के मद्देनजर कम्पनी ने 1 लाख रुपए से अधिक बकाए वाले उपभोक्ताओ की सूची जारी की है। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, उनकी बिजली पहले काटी जाएगी, जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन पहले से कटा हुआ है उन्हे बकाया भुगतान के लिए कानूनी नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
बिलासपुर विद्युत क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने उपभोक्ताओं से अपने लंबित बिजली बिल का भुगतान तुरंत करने कहा है, ताकि उनकी बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होने कहा कि भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का विस्तार किया जाएगा और इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी।



