टीआरपी डेस्क। ईरान में हालात बिगड़ने और उसके एयरस्पेस के बंद होने के चलते भारतीय एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए अलर्ट और ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपने फ्लाइट स्टेटस की जांच करें और उपलब्ध विकल्पों का चयन करें।

एयर इंडिया की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने बताया कि ईरान एयरस्पेस की बंदी के कारण उसकी कुछ उड़ानें वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जा रही हैं, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है। जिन उड़ानों का रूट डायवर्ट करना संभव नहीं है, उन्हें रद्द किया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयर इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपने फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लें। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

See also  Pakistan Bomb Blast : धमाके से दहला पाकिस्तान, इस्लामाबाद कोर्ट के पास हुआ आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत

वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा विमान

एयर इंडिया ने बताया कि ईरान एयरस्पेस की बंदी के कारण उसकी कुछ उड़ानें वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जा रही हैं, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है। जिन उड़ानों का रूट डायवर्ट करना संभव नहीं है, उन्हें रद्द किया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयर इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपने फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लें। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

इंडिगो की एडवाइजरी


इंडिगो ने बताया कि ईरान एयरस्पेस की अचानक बंदी के कारण उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है और प्रभावित यात्रियों को फ्लेक्सिबल री-बुकिंग या रिफंड के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह परिस्थिति उसके नियंत्रण से बाहर है और यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

See also  Jammu Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर के तीन आतंकी ढेर

स्पाइसजेट की एडवाइजरी


स्पाइसजेट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति उसकी वेबसाइट या 24×7 हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से जांचें। एयरस्पेस बंदी के चलते उड़ानों के समय और रूट में बदलाव संभव है। प्रभावित यात्रियों को सुविधा अनुसार सहायता, री-बुकिंग या अन्य विकल्प प्रदान किए जा रहे हैं।

यात्रियों के लिए सलाह


विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान एयरस्पेस की बंदी का असर भारत से यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कुछ दिनों तक रह सकता है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करें और एयरलाइंस द्वारा दिए गए निर्देशों व विकल्पों का पालन करें।