टीआरपी। SIHM : अब, शीघ्र ही देश के प्रसिद्ध पांच सितारा होटलों में कार्य करने का अवसर छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलने जा रहा है। बड़े होटलों में कार्य करने के लिए जो शैक्षणिक और स्किल डेवलपमेंट की योग्यता होनी चाहिए। इसका प्रशिक्षण नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) में दिया जा रहा है। यह संस्थान छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (छब्भ्डब्ज्) से संबद्ध है।
संस्थान में 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की नौकरियां मिल रही हैं। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(NCHMCT) में सभी पाठ्यक्रमों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की हॉस्पिटैलिटी शिक्षा प्रदान करती है।
संस्थान में फूड प्रोडक्शन, बेकरी, हाउसकीपिंग आदि प्रशिक्षण शामिल हैं। डेढ़ वर्ष की डिप्लोमा ट्रेनिंग के बाद छात्र पांच सितारा होटलों में कार्यरत हो जाते हैं। तीन वर्षीय डिग्री पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों को शुरूआत में 15-25 हजार स्टाइपेंड मिलता है। संस्थान द्वारा तीन वर्षीय पूर्णकालिक बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन की 80 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
’प्रवेश प्रक्रिया व महत्वपूर्ण तिथियां’
संस्थान में प्रवेश नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMJEE 2026) प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हो रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन अधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee पर न्यू रजिस्ट्रेशन से करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है।
आईएचएम रायपुर ने अल्प अवधि में ही शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। यहां प्रशिक्षित विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित होटल समूहों, कॉर्पाेरेट संस्थानों एवं फूड चेन में चयनित हुए हैं, जिनमें ओबेरॉय होटल्स एंड रिसोर्टस, राजसा बाय ताज, कोर्टयार्ड बाय मैरियेट, सयाजी होटल्स, मेफेयर होटल्स एंड रिसोर्ट, फेयरमोन्ट होटल जयपुर, हयात होटल्स, रिलायंस रिटेल, बर्गर किंग, बारबेक्यू नेशन, डोमिनोज एवं हल्दीराम नागपुर प्रमुख हैं।
छत्तीसगढ़ के जो बच्चे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करना चाहते हैं, वह इसमें प्रवेश ले सकते हैं। इससे सबसे ज्यादा फायदा छत्तीसगढ़ सहित रायपुर होटल इंडस्ट्री को हो रहा है. पहले उन्हें बाहर से लोगों को लाना पड़ता था. अब छत्तीसगढ़ के बच्चों को यहां पर रोजगार मिल रहा है। साथ ही होटल इंडस्ट्री को लोकल स्तर पर छत्तीसगढ़ के लोग उपलब्ध हो रहे हैं। उन्हें अन्य राज्यों से स्किल्ड लोगों को नहीं लाना पड़ रहा है।
डिप्लोमा कोर्स की खास बात यह है कि महज डेढ़ वर्ष की पढ़ाई के बाद ही छात्र देश के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में कार्य करने लगते हैं। यह युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जो उन्हें कम समय में व्यावसायिक सफलता की ओर ले जाता है।



