टीआरपी। Water board : राजधानी में गली-मोहल्लों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बेहतर नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है। अब, जहां भी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी, उसका नेटवर्क नक्शे में दिखाई देगा। साथ ही स्वच्छ जल समस्या के निवारण के लिए जल बोर्ड का गठन करके आठ अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व एवं जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने कदम उठाए जा रहे हैं। एमआईसी द्वारा लिए गए संकल्प का पालन करने के लिए नगर निगम आयुक्त ने जल बोर्ड में 8 अभियंताओं को शामिल करके पेयजल समस्या दूर करने कार्य योजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पालिक निगम रायपुर में गठित जल बोर्ड में प्रभारी अधीक्षण अभियंता अमृत मिशन मुख्यालय राजेश नायडू को अतिरिक्त प्रभार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना राजेश राठौर को अतिरिक्त प्रभार, प्रभारी कार्यपालन अभियंता योजना शाखा एवं 15वां वित्त आयोग के प्रशासनिक कार्य दायित्व से मुक्त करते हुए अंशुल शर्मा जूनियर को पूर्ण प्रभार, नर सिंग फरेन्द्र कार्यपालन अभियंता जलप्रदाय एवं फिल्टरप्लांट नर सिंग फरेन्द्र को अतिरिक्त प्रभार, नगर पालिक निगम जोन 8 सहायक अभियंता अनुराग पाटकर को अतिरिक्त प्रभार, अमृत मिशन मुख्यालय उप अभियंता रमेश पटेल को अतिरिक्त प्रभार, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड उप अभियंता योगेन्द्र साहू को अतिरिक्त प्रभार और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड उप अभियंता शुभम तिवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.।
जल बोर्ड की जिम्मेदारी
पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, राइर्जिंगमैन और डिस्ट्रिब्यूशन लाईन का निरीक्षण कर पेयजल नेटवर्क को मानचित्र/ नक्शे में प्रस्तुत करने, नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोनों और वार्डों का भ्रमण कर पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों का चिन्हाँकन कर कारण सहित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों की समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का प्रशासनिक कार्य दायित्व सौपा गया है।



