टीआरपी डेस्क। खूबसूरत दिखना आखिर कौन नहीं चाहता है। भले ही ये कहा जाए कि खूबसूरती मन से होती है तन से नहीं, फिर भी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन की चाह हर किसी को होती है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स त्वचा की चमक छीन लेते हैं। ऐसे में लोग फिर से देसी और घरेलू नुस्खों की ओर वापस लौट रहे हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के असर दिखाते हैं। घर की रसोई में आसानी से मिलने वाली ताजी मलाई त्वचा के लिए किसी नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है।
मलाई में मौजूद नेचुरल फैट, विटामिन ए और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। यह रूखी और बेजान त्वचा के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर मलाई चेहरे पर नेचुरल निखार लाने में भी मदद करती है।
स्किन केयर के लिए मलाई का उपयोग
मलाई और शहद से पाएं नेचुरल ग्लो
एक चम्मच ताजी मलाई में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट छोड़ दें, फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और इंस्टेंट ग्लो देता है।

मलाई और बेसन से करें डीप क्लींजिंग
अगर त्वचा ऑयली है और पिंपल्स की समस्या रहती है, तो मलाई में थोड़ा सा बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और सूखने पर धो लें। ये डेड स्किन हटाती है और त्वचा की रंगत निखारती है।

मलाई से करें नाइट स्किन केयर
रात को सोने से पहले थोड़ी सी मलाई हाथों में लेकर चेहरे पर मसाज करें। और इसे पूरी रात लगाकर छोड़ दें फिर सुबह फेसवॉश से धो लें। इससे त्वचा सॉफ्ट, स्मूद और चमकदार बनी रहती है, सर्दियों में यह तरीका खासतौर पर असरदार माना जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा ताजी और फ्रिज में रखी मलाई का ही इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली या सेंसिटिव है, तो पहले पेस्ट टेस्ट जरूर करें।


