बिजनेस डेस्क। जहां एक ओर वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं, वहीं दुबई ने एक और अनोखी पहल की घोषणा की है। अमीरात ने दुनिया की पहली सोने से बनी सड़क तैयार करने की योजना पेश की है, जो दुबई के नए मेगा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट (The Gold District) का हिस्सा होगी। यह इलाका ज्वेलरी कारोबार, टूरिज्म और लग्जरी रिटेल का नया केंद्र बनने जा रहा है।

दुनिया की पहली गोल्ड स्ट्रीट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने से बनी यह सड़क अपने आप में दुनिया की पहली होगी। इसका उद्देश्य दुबई को ग्लोबल गोल्ड और ज्वेलरी ट्रेड का सबसे बड़ा हब बनाना है। गोल्ड स्ट्रीट की घोषणा प्रॉपर्टी डेवलपर इथरा दुबई ने दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के आधिकारिक लॉन्च के दौरान की। इस विशेष रूप से डिजाइन किए गए डिस्ट्रिक्ट में गोल्ड, ज्वेलरी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी 1,000 से अधिक रिटेल शॉप्स होंगी।

See also  अमेरिका मेें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज- अप्रवासी भारतीयों ने मनाया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और दिवाली-देखें वीडियो

भारतीय ज्वेलरी ब्रांड्स की मजबूत मौजूदगी

इस प्रोजेक्ट में भारतीय ज्वेलरी रिटेलर्स की भी अहम भागीदारी रहेगी। जवहारा ज्वेलरी, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, अल रोमाइजन और तनिष्क जैसे ब्रांड्स यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वहीं जोयलुक्कास ने 24,000 वर्ग फुट में अपने सबसे बड़े फ्लैगशिप स्टोर की योजना घोषित की है, जो मिडिल ईस्ट में कंपनी का सबसे बड़ा स्टोर होगा।

होटल और ठहरने की सुविधाएं भी शामिल

गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में होटल्स भी तैयार किए जाएंगे, जिनमें 1,000 से ज्यादा गेस्ट रूम होंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों, खरीदारों और ट्रेड पार्टनर्स के लिए ठहरने और आवागमन की सुविधाएं आसान होंगी।

डेरा इलाके में बनेगी गोल्ड स्ट्रीट

यह अनोखी गोल्ड स्ट्रीट दुबई के डेरा क्षेत्र में विकसित की जाएगी। दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनमी एंड टूरिज्म के अंतर्गत आने वाले दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट के सीईओ अहमद अल खाजा के अनुसार, सोना दुबई की सांस्कृतिक और व्यावसायिक पहचान का अहम हिस्सा है, जो इसकी विरासत, समृद्धि और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाता है।

See also  Foot March For The Interests Of Farmers - आदिवासियों काे जमीन पर हक, प्याज पर MSP और कर्जमाफी की मांग

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के जरिए न सिर्फ दुबई की विरासत का उत्सव मनाया जाएगा, बल्कि क्रिएटिविटी और सस्टेनेबिलिटी के साथ उसे नए दौर में आगे बढ़ाया जाएगा।

घूमने, रहने और निवेश के लिए नया आकर्षण

अहमद अल खाजा ने कहा कि जैसे-जैसे दुबई अपने टूरिज्म और रिटेल सेक्टर को विविधता दे रहा है, गोल्ड डिस्ट्रिक्ट अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने, निवेश बढ़ाने और दुनिया के बेहतरीन शहरों में दुबई की पहचान को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।