टीआरपी। Parking fees at Marine Drive : राजधानीवासी अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर अपने परिवार के साथ सुकून के कुछ पल व्यतीत करने के लिए मरीन ड्राइव जैसे स्थलों पर जाते हैं। तेलीबांधा तालाब के किनारे का आकर्षक नजारा देखकर प्रसन्न होते हैं। लेकिन, यहां आने वालों पर अब पार्किंग शुल्क थोपा जा रहा है, जो राजधानीवासियों के साथ धोखा है। इसका विरोध नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया है।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना है कि लोगो की सेवा की बात करके सत्ता में आई महापौर मीनल चौबे, मनमाना आदेश रायपुर की जनता पर थोपने का प्रयास कर रहीं हैं। जिस ऐतिहासिक तेलीबांधा तालाब का निर्माण आम लोगों के मनोरंजन और पिकनिक स्पॉट के रूप में किया गया था। तेलीबांधा तालाब को मेट्रो शहर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर नाम परिवर्तित किया गया था ताकि युवा वर्ग आकर्षित होकर यहां आएं।

तिवारी का कहना है कि शहर में जब भी किसी परिवार में कोई मेहमान का आगमन होता है तो वे उन्हें घुमाने के लिए मरीन ड्राइव लेकर जाते हैं। अब, इसी पिकनिक स्पॉट पर पार्किंग शुल्क वसूला जाना कहां तक उचित है। कल दिन, महापौर महोदय नगर निगम में समस्या लेकर आने वालों से भी पार्किंग शुल्क वसूलने का आदेश जारी कर सकतीं हैं।

See also  Covid Update India: 24 घंटों में सामने आए 44,878 नए मामले, अब तक 1,28,688 की मौत

अवैध निर्माण रोक नहीं पा रहे और पार्किंग शुल्क थोप रहे

नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि राजधानी में बड़े बड़े बिल्डर अवैध निर्माण कर रहे हैं। महापौर उन अवैध निर्माण को तो रोक नहीं पा रहीं हैं और दूसरी ओर आम जनता पर पार्किंग शुल्क थोपा जा रहा है। यदि पार्किंग शुल्क को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।