WhatsApp new close friends status feature update.
A smartphone screen showing WhatsApp status privacy settings with a green ring around profile pictures

टीआरपी डेस्क। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के अनुभव को और अधिक निजी (Private) बनाने के लिए एक शानदार फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही वॉट्सऐप स्टेटस में Instagram की तरह ‘Close Friends’ का विकल्प जुड़ने जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को हर बार स्टेटस लगाने से पहले प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर “Hide” या “Only Share With” को मैन्युअली नहीं बदलना पड़ेगा।

वर्तमान में वॉट्सऐप पर स्टेटस प्राइवेसी बदलना थोड़ा बोझिल काम है। नए फीचर के साथ, यूजर एक बार अपनी ‘खास दोस्तों’ की लिस्ट बना लेंगे और फिर केवल एक क्लिक में अपने पर्सनल फोटो या वीडियो उन्हीं के साथ शेयर कर सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपने ऑफिस के साथियों या अनजान लोगों से अपनी निजी जिंदगी को दूर रखना चाहते हैं।

बीटा वर्जन में हुई टेस्टिंग


फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया विकल्प वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.26.5.13 में देखा गया है। फिलहाल यह डेवलपमेंट फेज में है, जिसका अर्थ है कि कंपनी इसे अंदरूनी तौर पर टेस्ट कर रही है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

See also  Ampere Electric ने भारत में लॉन्च किया अपना नया Ampere Magnus EX, जाने कीमत और फीचर्स

कैसे काम करेगा ‘Close Friends’ स्टेटस?


वॉट्सऐप के इस नए सिस्टम में कुछ खास बातें होंगी:

कस्टम लिस्ट: यूजर अपनी पसंद के अनुसार कॉन्टैक्ट्स चुनकर एक लिस्ट बना सकेंगे।

अलग रंग की रिंग: जब आप क्लोज फ्रेंड्स के लिए स्टेटस लगाएंगे, तो देखने वालों को आपकी प्रोफाइल फोटो के चारों ओर एक खास रंग की रिंग (जैसे इंस्टाग्राम में हरी रिंग होती है) दिखाई देगी। इससे व्यूअर को पता चलेगा कि वे आपकी खास लिस्ट का हिस्सा हैं।

आसान मैनेजमेंट: लिस्ट को कभी भी बदला जा सकेगा, लेकिन नया बदलाव केवल भविष्य में पोस्ट किए जाने वाले स्टेटस पर ही लागू होगा।

सब्सक्रिप्शन प्लान की भी तैयारी


रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वॉट्सऐप एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर भी काम कर रहा है। इसमें पैसे देकर यूजर्स को प्रीमियम स्टिकर, नई थीम और अतिरिक्त चैट पिन करने जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिल सकते हैं।