जीपीएम। प्रदेश के कई शहरों में चल रहे SIR में समुदाय विशेष के मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश उजागर होती जा रही है। धमतरी, कोरबा और कुछ अन्य शहरों के बाद इस बार गौरेला नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद गहराता गया है। SIR प्रक्रिया के दौरान एक ही समुदाय के सैकड़ों मतदाताओं के नामों पर आपत्ति दर्ज किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। इससे नाराज मतदाताओं ने आपत्तिकर्ता के खिलाफ गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया में जानबूझकर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम कटवाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि वे पीढ़ियों से आजादी से पहले के समय से इस क्षेत्र में निवासरत हैं और अब तक देश में हुए सभी चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं।

See also  West Bengal Sir: पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर पर हमला, सुरक्षा चूक पर चुनाव आयोग सख्त

मतदाताओं ने बताया कि SIR से संबंधित सभी अनिवार्य दस्तावेज उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर उपलब्ध करा दिए हैं, इसके बावजूद उनके नाम पर फॉर्म 7 जमा करते हुए उन्हें मूल पते से अनुपस्थित बताया जा रहा है। इसे वे दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रेरित कार्रवाई मान रहे हैं।

पीड़ित मतदाताओं ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक व्यक्ति द्वारा उनकी नागरिकता और मताधिकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। इसी के विरोध में उन्होंने गौरेला थाने पहुंचकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मतदाता सूची में अपने नामों की आपत्ति को लेकर गौरेला नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 के निवासी मुस्लिम समुदाय के नागरिकों ने बड़ी संख्या में गौरेला थाना पहुँच कर इस षड्यंत्र को रचने वाले स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है मतदाताओं का कहना है कि अलग अलग वार्डों में एक ही समुदाय से जुड़े लोगों के नाम काटे जाने के लिए आपत्ति भाजपा से जुड़े लोगों ने जानबूझकर की है। वार्ड नम्बर 4 के निवासियों का कहना है कि मतदाता सूची से नाम काटने के लिए अवैध तरिके से फार्म 07 जिसे मतदाता का नाम काटने का फार्म कहा जाता है उस पर आपत्तिकर्ता ने अपना नाम लिखकर मतदाता को अनुपस्थित बताकर वोटर लिस्ट से नाम काटने का फार्म प्रस्तुत किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

See also  प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को आचार संहिता का उल्लंघन बताया कांग्रेस ने : मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत