टीआरपी डेस्क। टी20 विश्व कप (T-20 World Cup 2026) में टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे की टीम ने खिताब की दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। खास बात यह है कि जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद इतिहास दोहराते हुए ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार मात दी है। इससे पहले 2007 में भी उन्होंने कंगारुओं को लीग राउंड में हराया था।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया। ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए, जो उनके टी-20 करियर का 11वां अर्धशतक है। उनके साथ तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने अंत में 13 गेंदों पर 25 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को 169 रन तक पहुंचाया।

See also  T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, टिम सीफर्ट का तूफानी अर्धशतक

जवाब में 170 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में महज 146 रन पर ढेर हो गई। मैट रेनशॉ (65) और ग्लेन मैक्सवेल (31) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। स्थिति इतनी खराब थी कि टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल पाए।