राजपुर/कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि अवैध उत्खनन की कार्रवाई के नाम पर पहुंचे अधिकारी और टीम ने निर्दोष ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।

अवैध खनन की सूचना पर पहुंचा था राजस्व अमला

इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी कुसमी पहुँचकर पूरे मामले की जाँच में जुट गए। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत हंसपुर में कथित अवैध बॉक्साइट उत्खनन की सूचना परगई गई टीम में कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और कुछ अन्य लोग शामिल थे। सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि ग्रामीणों द्वारा एक ट्रक को रोकने के बाद प्रशासनिक दल वहां पहुंचा था।

See also  मणिपुर में 22 अप्रैल को दोबारा होगी वोटिंग, 11 मतदान केंद्रों में पड़ेंगे वोट, चुनाव में हुई थी हिंसा-गोलीबारी…

तीन ग्रामीणों पर किया ताबड़तोड़ हमला

रात करीब 8 बजे इस टीम ने तीन ग्रामीणों को रोका। लगभग 60 साल के ग्रामीण राम नरेश राम, अजीत उरांव और 20 साल के आकाश अगरिया गेहूं की सिंचाई करके खेत से घर लौट रहे थे। टीम ने इनसे पूछताछ कर अवैध खनन के शक पर सीधे तीनों की पिटाई शुरू कर दी। एसडीएम और नायब तहसीलदार के साथ कुछ प्राइवेट लोग भी थे।

टीम के लोगों ने इन तीनों पर डंडे, लोहे की रॉड और लात-घूंसे से जमकर मारपीट की। इतनी बुरी तरह पीटा गया कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत वाहन में बिठाकर कुसमी लाया गया। रास्ते में ही आदिवासी राम नरेश राम बेहोश हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी दो घायल अजीत उरांव और आकाश अगरिया अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

See also  इस विधानसभा क्षेत्र में जब मिले भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी, खिंचने लगी तस्वीरें, क्या कहा दोनों नेताओं ने..?

इस मामले में पुलिस ने एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित अन्य तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में किसी अप्रिय घटना को देखते हुए जिले भर की पुलिस फोर्स को कुसमी में तैनात कर दी गई है और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और एसडीएम सहित अन्य तीन लोगों को राजपुर थाना में रखा गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग सरकारी गाड़ी की बजाय निजी थार में आए थे, जिसमें कुछ प्राइवेट लोग भी थे। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया है और नीयत पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों सहित समाज के लोग बैठे धरने पर

कुसमी के हँसपुर में हुई घटना के बाद कुसमी में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय ग्रामीणों सहित समाज के लोग भारी संख्या में जुट गए और देखते ही देखते लोग धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की माँग है कि एसडीएम सहित सभी लोगो पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। काफी हंगामे के बाद प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

See also  एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक

मामला दर्ज, आरोपियों को रिमांड पर लिया इस मामले में करौंधा थाना में शासन की ओर से निरीक्षक अमर सिंह कोमरे की तरफ से चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, जिसमें एसडीएम करुण डहरिया सहित विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव के खिलाफ धारा 103(1),115(2) एवँ 3(एस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।