रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में राज्य में केवल एक सैनिक स्कूल अंबिकापुर में संचालित है। आयुक्त लोक शिक्षण ने धमतरी में नवीन सैनिक स्कूल खोलने की सहमति दे दी है। इस आशय का प्रस्ताव, 13 फरवरी को कलेक्टर धमतरी ने स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा था। इसमें भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी सहमति दी थी। आयुक्त लोक शिक्षण ने सचिव स्कूल शिक्षा को आज पत्र भेज कर सहमति दे दी है।

See also  BREAKING NEWS : शिक्षा विभाग में चयनित सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्कूल तो हुआ एलॉट पर नहीं मिला जॉइनिंग लेटर : प्रभावितों ने DPI कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन