Jackie Shroff and Shilpa Shetty for Amazon Prime Series.

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी साल 2000 की फिल्म ‘जंग’ के करीब 26 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस बार यह जोड़ी किसी फिल्म में नहीं, बल्कि Amazon Prime Video की एक बड़ी वेब सीरीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

90 के दशक के इन सुपरस्टार्स की वापसी उन दर्शकों के लिए बेहद खास है, जो बड़े पर्दे के सितारों को अब ओटीटी (OTT) के नए और गंभीर कंटेंट में देखना पसंद करते हैं। रिश्तों पर आधारित यह ड्रामा आज की बदलती जीवनशैली और मानवीय संवेदनाओं को करीब से दिखाएगा।

स्क्रिप्ट फाइनल, मार्च से शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा सीरीज होगी जो रिश्तों और जीवन में मिलने वाले दूसरे मौकों (Second Chances) की कहानी बयां करेगी। मेकर्स इस सीरीज को बेहद वास्तविक और सादगी भरा रखना चाहते हैं, जिसके लिए मुंबई और पुणे की लोकेशन्स को फाइनल कर लिया गया है।

See also  शेयर बाजार में दिखा दम: भारी गिरावट के बाद लौटी बहार, सेंसेक्स 938 अंक उछला

इस वेब सीरीज की कुल अवधि 8 एपिसोड की होगी। फिलहाल मेकर्स कलाकारों की डेट्स का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मार्च से इसकी शूटिंग शुरू की जा सके। फिल्म की टीम ने करीब 60 दिनों का शूटिंग शेड्यूल तैयार किया है।