रायपुर। CG Budget 2026-27 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे है, जो इस बार ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है। बजट में बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा और अबूझमाड़-जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी बनाने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
बजट में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि रायपुर में होम्योपैथिक कॉलेज बनेगा। बस्तर और सरगुजा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों में रोड नेटवर्क को विस्तार देने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए नए डॉक्टरों की भर्ती का निर्णय लिया है। साथ ही, इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण को मंजूरी दी गई है।
आर्थिक निवेश और बुनियादी ढांचा
सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया है। इसके तहत पोट्री फॉर्म, राइस मिल और एग्रो आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। सिंचाई के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाते हुए कुल 68 करोड़ रुपये की नई स्वीकृतियां दी गई हैं।
अन्य घोषणा
- रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
- राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित
- 250 करोड़ रूपए का प्रावधान
- निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा


