US-Israel Iran War: तेहरान/तेलअवीव। US-Israel Iran War Live: अमेरिका और इजरायल के हमले के दूसरे दिन ईरान पर संयुक्त अरब अमीरात शारजाह शहर को निशाना बनाया और इसे बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से पाट दिया। ईरानी हमले के बाद शारजाह में कई जगहों पर धुएं का गुबार निकलता देखा गया। UAE के दूसरे बड़े शहर दुबई में भी दूसरे दिन ऐसा ही मंजर दिखा और कई स्थानों पर ईरान ने हमला किया।

USS अब्राहम लिंकन पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान की आईआरजीसी ने कहा कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। आईआरजीसी ने कहा कि उसने खाड़ी में अमेरिकी सेना पर हमला किया, जिसमें विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाना भी शामिल था।

ईरान के हमले में अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हमला अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में किया गया था, जिनमें सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या कर दी गई थी।

See also  रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक, जानिए आपको क्या मिलेगा फायदा

US-Israel Iran War: शारजाह में एक शॉपिंग मॉल पर ईरानी शाहेद ड्रोन का मलबा

शारजाह में एक शॉपिंग मॉल पर ईरानी शाहेद ड्रोन का मलबा गिरा। रिपोर्ट में मॉल के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने की खबर सामने आई है। शारजाह में एक बड़ा स्टोर हाउस भी इस ड्रोन्स के चपेट में आ गया। दुबई में रविवार को दिन भर धमाके होते रहे। ईरानी हमलों की वजह से दुबई में जेबेल अली पोर्ट में आग लग गई। पाम जुमेराह पर फेयरमॉन्ट होटल और बुर्ज अल अरब को हमले से नुकसान हुआ और यहां आग लग गई।

See also  PM मोदी ने फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल का किया उद्घाटन, जानिए क्‍या-क्‍या सविधा मिलेंगी

US-Israel Iran War: 165 बैलिस्टिक मिसाइल, 541 ईरानी ड्रोन

UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात ने अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइल, 2 क्रूज़ मिसाइल और 541 ईरानी ड्रोन का सामना किया है। इनमें से 506 को रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि 35 देश के इलाके में गिरे। इससे UAE में नुकसान हुआ है।

रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि संयुक्त अरब अमीरात की एयर फ़ोर्स और एयर डिफेंस फ़ोर्स ने ईरानी हमले के दूसरे दिन सुबह 20 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने और 8 मिसाइलों को समुद्र में गिराने में सफलता हासिल की, जिसमें 2 क्रूज़ मिसाइल और 311 ड्रोन नष्ट हो गए, जबकि 21 ड्रोन ने आम लोगों के ठिकानों पर हमला किया।

US-Israel Iran War: संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि वह हाई अलर्ट पर है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है, और कन्फर्म किया कि नागरिकों, निवासियों और विज़िटर्स की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

See also  5.20 करोड़ का बेल्‍ट पहनकर दुबई से मुंबई पहुंचा शख्‍स गिरफ्तार