Chhattisgarh Rail News: छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर रेल यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए आने वाले तीन दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल के तहत आने वाले समपार फाटक में गर्डर डी-लांचिंग का कार्य किया जाना है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने 6 से 8 मार्च 2026 तक कुल 13 मेमू (MEMU) ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इस मेगा ब्लॉक के कारण रायपुर, दुर्ग और डोंगरगढ़ से गोंदिया-इतवारी की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण पैसेंजर सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों के बीच रोजाना हजारों की संख्या में छोटे व्यापारी, छात्र और कर्मचारी इन मेमू ट्रेनों के जरिए सफर करते हैं। विशेष रूप से रायपुर और दुर्ग से गोंदिया-नागपुर जाने वाली मेमू ट्रेनें इस रूट की जीवनरेखा मानी जाती हैं। ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से बसों में भीड़ बढ़ेगी और आम यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ भी बढ़ना तय है।

See also  भारतीय युवा कांग्रेस ने जारी की राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची, छत्तीसगढ़ से इस नेता को मिला स्थान

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नागपुर मंडल में तकनीकी सुधार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग का कार्य अनिवार्य है। इसके तहत रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-गोंदिया, और गोंदिया-इतवारी रूट की प्रमुख गाड़ियों को निरस्त किया गया है। रद्द होने वाली गाड़ियों में रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू (68721) और गोंदिया-रायपुर मेमू (68724) जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेनों के रद्द होने के साथ-साथ लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस और कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच मार्ग में यानी दुर्ग से बोरतलाव के बीच नियंत्रित (Regulate) कर चलाया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंचेंगी।

रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियों की सूची

1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
6) गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
7) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
8) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
9) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
10) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
11) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
12) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
13) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 7 अफसरों को IAS अवार्ड, इनमें पांच महिला अधिकारी

बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।