टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शानदार वापसी की है। कारोबार शुरू होते ही निवेशकों की ओर से चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले। सेंसेक्स ने शुरुआती सत्र में ही 800 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर निवेशकों को राहत दी है।

सेंसेक्स और निफ्टी के आंकड़े

कारोबार की शुरुआत में BSE Sensex अपने पिछले बंद 77,566.16 के मुकाबले 78,375.73 पर खुला। इस तरह इसमें 809.57 अंकों की जोरदार तेजी दर्ज की गई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 50 भी अपने पिछले बंद 24,028.05 के मुकाबले 24,280.80 के स्तर पर पहुंच गया, जिसमें लगभग 252.75 अंकों की बढ़त देखी गई।

एशियाई बाजारों का सकारात्मक असर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के बावजूद एशियाई बाजारों में आई तेजी ने भारतीय बाजार को सहारा दिया। जापान का Nikkei 225 करीब 1,670.36 अंक यानी 3.17 प्रतिशत चढ़कर 54,399.08 के स्तर पर पहुंच गया। हांगकांग का Hang Seng और दक्षिण कोरिया का KOSPI भी भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे वैश्विक निवेशकों का मनोबल बढ़ा है।

See also  छत्तीसगढ़ का ये जिला हुआ नक्सल मुक्त, 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण