टीआरपी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश मीडिया विभाग के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। इस नई सूची में प्रदेश सह-संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्टों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। पार्टी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
मीडिया पैनेलिस्ट में रामू नेताम, गोपाल बिष्ट, दयावंत धर बांधे, डा.अनामिका सिंह, नितेश मोहरे, निशिकांत पांडेय वात्सल्य मूर्ति, गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा, संतोष दास को जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं को भी तरजीह दी गई है। यह टीम प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को स्थानीय स्तर पर प्रसारित करने और विपक्ष के नैरेटिव को काटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खासकर आने वाले स्थानीय चुनावों के मद्देनजर प्रवक्ताओं की यह नई फौज पार्टी की आवाज को और बुलंद करेगी।
इसी तरह प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता, राहुल राय को बनाया गया है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविंद सिंह, वैभव बैस, तौकीर रजा, उमेश घोरमोड़े को जिम्मेदारी दी गई है।




