इस्लामाबाद/काबुल। भारत के पड़ोसी देशों के बीच हालात अब काबू से बाहर हो चुके हैं। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर की गई एयरस्ट्राइक का तालिबान ने बेहद खौफनाक जवाब दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अफगान डिफेंस फोर्सेज ने पाकिस्तान के कई बड़े शहरों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

देर रात की स्ट्राइक और फिर तालिबान का पलटवार


दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान ने गुरुवार की रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर बमबारी की। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। लेकिन पाकी सेना को अंदाजा नहीं था कि जवाब इतना तगड़ा मिलेगा। मैदानी सूत्रों ने बताया कि अफगान सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता अबिदुल्लाह उकाब ने साफ कर दिया है कि उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को दहलाने के लिए अपने लड़ाकू ड्रोन रवाना कर दिए हैं।

See also  शिकागो में गूजेंगा अरपा पैरी के धार, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन का फेसबुक लाइव 2 नवंबर को

इन सैन्य ठिकानों पर गिरे बम, हाई अलर्ट पर प्रशासन


तालिबान का दावा है कि उन्होंने सीधे पाकिस्तानी फौज के कलेजे पर वार किया है। हमलों की जद में कोहाट सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड और कैंप समेत सैन्य मुख्यालयों को निशाना बनाया गया है सीमावर्ती शहरों में इस वक्त आसमान से आग बरस रही है और पाकिस्तानी प्रशासन ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।

अब तुम्हारी जमीन पर होगा युद्ध तालिबान की खुली चेतावनी


गौरतलब है कि अफगान तालिबान ने दो टूक कह दिया है कि यह ऑपरेशन अभी रुकेगा नहीं। उनके प्रवक्ता ने दहाड़ते हुए कहा, “हमारी जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब उनकी अपनी जमीन पर दिया जाएगा।” सीमा पर भारी गोलाबारी जारी है और टैंकों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है।

दक्षिण एशिया में बढ़ता खतरा और भारत पर असर


जानकारों का मानना है कि अगर यह संघर्ष तुरंत नहीं थमा, तो यह एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले लेगा। रायपुर से लेकर दिल्ली तक के रक्षा विशेषज्ञ इस हलचल पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि पड़ोस में अस्थिरता का असर सीधा भारत की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। फिलहाल पाकिस्तान के कई शहरों में धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल है।

See also  गुजरात ATS एक्शन में, पाकिस्तानी नाव से इतने करोड़ की ड्रग्स बरामद,6 गिरफ्तार