नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार सीटीईटी फरवरी 2026 सत्र की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की के साथ अपनी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा 07 और 08 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब छात्र आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट के मिलान से अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को कोई संशय है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड सभी आपत्तियों की बारीकी से समीक्षा करेगा। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि सीटीईटी 2026 का अंतिम परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा।

See also  फर्जीवाड़ा : EWS कोटे के तहत MBBS में प्रवेश के लिए फर्जी तरीके से "गरीब" बन रहे हैं लोग, असली गरीबों का मार रहे हैं हक

आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध सीटीईटी फरवरी 2026 आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग-इन करें।

स्क्रीन पर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की के साथ आपकी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रखें।