एलपीजी गैस सिलेंडर संकट 2026 के खिलाफ AAP छत्तीसगढ़ का विरोध प्रदर्शन

टीआरपी। छत्तीसगढ़ में गहराते रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर के संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जयदीप खनूजा ने सरकारी दावों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ी है, जबकि सरकार “सब ठीक है” का राग अलाप रही है।

    छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में रिफिलिंग के लिए 45 दिन और शहरों में 25 दिन की समय सीमा तय कर दी गई है। इससे न केवल आम गृहणियों का बजट बिगड़ा है, बल्कि प्रदेश के होटल, ढाबे और अस्पतालों में मरीजों के भोजन की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। शादी-विवाह के सीजन में गैस की यह किल्लत आम परिवारों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।

    19 मार्च को प्रदेशव्यापी “गैस सिलेंडर शव यात्रा”


    प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ और कर्मचारी विंग के अध्यक्ष विजय झा ने घोषणा की है कि इस कृत्रिम गैस संकट के विरोध में 19 मार्च 2026 को आम आदमी पार्टी प्रदेश के हर जिले में “गैस सिलेंडर शव यात्रा” निकालेगी। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार की ₹500 में सिलेंडर देने की “गारंटी” पूरी तरह फेल हो चुकी है।

    See also  अब अचानकमार के स्निफर डॉग नेरो व शिम्बा और हाथी राजू निकले बाघ की तलाश में, मनगटा के जंगलों में रेस्क्यू आपरेशन

    मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी और सागर क्षीरसागर ने संयुक्त रूप से कहा कि घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की बढ़ोतरी ने जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में 74 दिनों का एलपीजी स्टॉक होने का दावा किया जाता है, तो फिर यह किल्लत क्यों पैदा की जा रही है?

    आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें:


    रसोई गैस की उपलब्धता पर सरकार पारदर्शी रिपोर्ट जारी करे।

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए भेदभावपूर्ण रिफिलिंग नीति (45 vs 25 दिन) को खत्म कर समान नीति लागू हो।

    कमर्शियल गैस की सप्लाई तुरंत बहाल की जाए ताकि छोटे उद्योग और ढाबे बंद न हों।

    बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।


    ग्रामीण क्षेत्रों में गैस रिफिलिंग के लिए 45 दिन का वेटिंग पीरियड अनिवार्य किया गया है।

    हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹115 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

    See also  पीएम मोदी ने सबरीमाला मामले में केरल को दी ये गारंटी

    आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 19 मार्च के प्रदर्शन के बाद भी गैस की नियमित सप्लाई बहाल नहीं हुई और कीमतें कम नहीं की गईं, तो पूरे छत्तीसगढ़ में उग्र जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।