टीआरपी डेस्क। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले दिन की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शनिवार और रविवार की छुट्टियों को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म के कलेक्शन में अभी और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
दूसरे दिन का कलेक्शन और शोज की स्थिति
शुरुआती आंकड़ों (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भारत से 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म के देशभर में कुल 20,125 शोज चल रहे हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति (Occupancy) लगभग 62.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूसरे दिन का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 96.76 करोड़ रुपये रहा है।
तोड़ा जवान और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड
धुरंधर 2 दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी में सबसे ज्यादा 80.72 करोड़ नाइट शोज से धुरंधर 2 की बंपर कमाई हुई है। अगर बाकी फिल्मों से कंपेयर करें तो
पुष्पा 2 93 करोड़, बाहुबली 2 69 करोड़, KGF 2 66.50 करोड़ और जवान 53 करोड़ में शामिल है।
कुल कमाई और भाषाई प्रदर्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 226.27 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। भाषा के आधार पर प्रदर्शन कुछ इस प्रकार है। जहां हिंदी में 94.73 करोड़, तेलुगु में 1.48 करोड़ और सबसे कम तमिल 0.50 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
गौरतलब है कि फिल्म के कुल कलेक्शन में दूसरे दिन 21.3 प्रतिशत का मामूली ड्रॉप देखा गया है, जो कि भारी ओपनिंग के बाद स्वाभाविक माना जा रहा है। अब तक का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 269.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
पेड प्रीव्यू का मिला जबरदस्त फायदा
दरअसल, धुरंधर 2 को रिलीज से पहले रखे गए पेड प्रीव्यू से काफी मजबूती मिली थी। फिल्म ने पहले दिन भारत में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर सबको चौंका दिया था, जिसमें अकेले हिंदी बेल्ट से ही लगभग 99 करोड़ रुपये आए थे। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म को लॉन्ग रन में बने रहने के लिए अब साउथ मार्केट में भी अपनी पकड़ और मजबूत करनी होगी।


