बेंगलुरु। IPL 2026 की शुरुआत से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक अजीबोगरीब विवाद की चपेट में आ गए। सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि कोहली ने आईपीएल मैचों के बीच लंदन जाने के लिए मैनेजमेंट से स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है। हालांकि, विराट ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह उड़ाने वालों को आइना दिखा दिया है।

क्या थी वो फर्जी रिपोर्ट?

बता दें कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने दावा किया था कि:

  • कोहली ने आरसीबी मैनेजमेंट से भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है।
  • वे आईपीएल 2026 के दौरान दो मैचों के बीच 3 दिन का गैप मिलने पर यूके (लंदन) जाकर परिवार से मिलना चाहते हैं।
  • वे मैच से ठीक पहले वापस आने की योजना बना रहे हैं।

विराट का इमोजी वाला जवाब

मैदानी सूत्रों और इंस्टाग्राम एक्टिविटी के अनुसार, कोहली ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने बिना कुछ लिखे केवल ‘हंसने वाले’ (Laughing Emojis) पोस्ट किए। उनके इस अंदाज ने साफ कर दिया कि यह खबर पूरी तरह काल्पनिक और बेबुनियाद है। विराट के पलटवार के बाद उक्त अकाउंट ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है।

See also  Ind vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टी20 सीरीज में इस प्लेयर का हो सकता है डेब्यू

बता दे कि विराट कोहली का परिवार फिलहाल लंदन में समय बिता रहा है, शायद इसी आधार पर कुछ सोशल मीडिया पेजों ने ‘क्लिक’ पाने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी। लेकिन कोहली ने साफ कर दिया कि उनका पूरा फोकस फिलहाल बेंगलुरु और आईपीएल ट्रॉफी पर है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।