टीआरपी डेस्क। क्या अब आपको गैस सिलेंडर बुक करने के लिए महीने भर से ज्यादा का इंतजार करना होगा? पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से तैर रही है कि सरकार ने LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस दावे ने आम आदमी से लेकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों तक को चिंता में डाल दिया है। लेकिन क्या वाकई नियमों में कोई बदलाव हुआ है? केंद्र सरकार ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या था वो दावा जिसने उड़ा दी सबकी नींद?

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि सरकार ने अलग-अलग ग्राहकों के लिए बुकिंग के दिनों की संख्या बदल दी है।

  • दावा 1: सामान्य उपभोक्ताओं को अब 35 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर मिलेगा।
  • दावा 2: उज्ज्वला योजना (PMUY) वालों को 45 दिन तक इंतजार करना होगा।

क्या है असली नियम?


बता दें कि सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और निराधार करार दिया है। आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार, बुकिंग के नियमों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में लागू पुराने नियम ही जारी रहेंगे:

  • शहरों के लिए: सिलेंडर बुकिंग के बीच का अंतराल 25 दिन तय है।
  • गांवों के लिए: ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल 45 दिन का है।
See also  LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए हुआ महंगा, उज्जवला योजना वाले भी प्रभावित, जानें नए रेट

जरूरी बात: यह नियम सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होता है। इसमें सामान्य या उज्ज्वला कैटेगरी जैसा कोई भेदभाव नहीं है।

सिस्टम कर देगा ब्लॉक, अगर की ये गलती


गौरतलब है कि गैस कंपनियों का बुकिंग सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक है। यदि आप अपने क्षेत्र के लिए तय समय सीमा (शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन) से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करेंगे, तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा और आपकी बुकिंग ऑटोमैटिक ब्लॉक हो जाएगी।

आखिर क्यों उड़ी अफवाह?

सूत्रों और वैश्विक रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ मार्ग प्रभावित हुआ है। इससे दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। इसी संकट का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने बुकिंग के पुराने नियमों को नए बदलाव के रूप में पेश कर जनता के बीच भ्रम फैला दिया।