CG Police Promotions: रायपुर। राज्य के गृह विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बना दिया है। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Police Promotions: जानकारी के मुताबिक, यह प्रमोशन 24 मार्च को आयोजित DPC बैठक के बाद दिया गया है, जिसमें निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। समिति की अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने सभी चयनित अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की।

CG Police Promotions: जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए) के तहत वेतनमान दिया जाएगा। यह पदोन्नति उनके द्वारा नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। सभी अधिकारियों को निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में पदोन्नत किया गया है।

See also  India china border clash: 20 दिन पहले पैदा हुई बेटी का चेहरा देखे बिना देश के लिए शहीद हुए बिहार के कुंदन

देखें लिस्ट—