नई दिल्ली। अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है, तो उसे निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। बैंकिंग सेवाएं हमारे जीवन का वो हिस्सा हैं जिनका इस्तेमाल करोड़ों लोग रोज करते हैं, लेकिन छुट्टियों की सही जानकारी न होने पर अक्सर लोगों को बैंक के गेट से वापस लौटना पड़ता है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2026 की छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक अगले हफ्ते बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने वाला है।

अगले हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 6 अप्रैल से 12 अप्रैल वाले हफ्ते में पूरे भारत के बैंकों में दो दिनों की छुट्टी रहेगी। अगले हफ्ते कोई बड़ा राष्ट्रीय या क्षेत्रीय त्योहार तो नहीं है, लेकिन नियमित साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

इन तारीखों को नोट कर लें

11 अप्रैल (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे।

See also  मप्र में सियासी जंगः सुप्रीम कोर्ट ने सुनी भाजपा-कांग्रेस की दलील, शीर्ष कोर्ट ने कहा- 16 बागी विधायक फ्लोर टेस्ट में शामिल हों या नहीं, लेकिन उन्हें बंधक नहीं रखा जा सकता

12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।

11 अप्रैल को क्यों नहीं खुलेंगे बैंक?

दरअसल, बैंकिंग नियमों के मुताबिक बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। चूंकि 11 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, इसलिए इस दिन बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। गौरतलब है कि अगले हफ्ते किसी विशेष क्षेत्रीय छुट्टी (Regional Holiday) की घोषणा नहीं की गई है, इसलिए देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

RBI कैसे तय करता है छुट्टियां?

बता दें कि आरबीआई बैंकों की छुट्टियों को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटता है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की छुट्टियां छुट्टियां दी गई है।

बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर पूरे देश के बैंक एक साथ बंद रहते हैं, जबकि अन्य त्योहारों पर छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

See also  Shani Jayanti 2026: शनिवार को शनि जन्मोत्सव का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

जनता पर क्या होगा असर?

बैंक बंद रहने के दौरान चेक क्लियरिंग और ब्रांच से जुड़े अन्य कामों में देरी हो सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं चालू रहेंगी। प्रशासन की सलाह है कि कैश की जरूरत होने पर समय रहते इंतजाम कर लें ताकि वीकेंड पर कोई परेशानी न हो।