टीआरपी डेस्क। अगर आप भी शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे थे, तो आज आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सोमवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि जनवरी 2026 में आसमान छू रहे सोने के दाम अब जमीन पर आते दिख रहे हैं।

सोने में मची बड़ी ‘Crash’: ₹45,000 तक की बचत

आज सुबह बाजार खुलते ही सोने के भाव (Gold Price Today) में ₹300 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट देखी गई। गौरतलब है कि जनवरी में सोना ₹1,93,000 प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आज सोने ने ₹1,48,298 का लो (न्यूनतम स्तर) बनाया। अगर जनवरी के दाम से तुलना करें, तो सोना अब तक लगभग ₹44,702 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,653 के आसपास बना हुआ है।

See also  Mahakumbh 2025 : छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा! छत्तीसगढ़ पवेलियन में की गई नि:शुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था

चांदी भी हुई धड़ाम: ₹1,000 से ज्यादा टूटे दाम

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सुबह 10 बजे के करीब चांदी ₹1,000 प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई थी। सुबह 10:30 बजे के करीब 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,32,386 चल रही थी।आज चांदी ने ₹2,29,651 का निचला स्तर छुआ, हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी जरूर देखी गई।

क्यों गिर रहे हैं दाम?

दरअसल, जनवरी के अंत में आई ऐतिहासिक तेजी के बाद अब बाजार में ‘प्रॉफिट बुकिंग’ देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती के बीच भारतीय बाजार में सोने-चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। सुबह 10:30 बजे के बाद बाजार ने थोड़ी रिकवरी की कोशिश की है, लेकिन अभी भी कीमतें पिछले हफ्तों के मुकाबले काफी कम हैं। ऐसे में जो लोग गिरावट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह खरीदारी का एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

See also  ब्रेकिंग:कांटे की टक्कर में हारे रणदीप सुरजेवाला और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु